टाटा कर्व 1,000 km रिव्यू: गेम-चेंजर या सिर्फ दिखावा?
इसका Coupe-SUV लुक इसे भीड़ से अलग बनाता है। सड़क पर चलते वक्त यह गाड़ी सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है।
कंपनी 502 km का दावा करती है, लेकिन 1,000 km के टेस्ट में इसकी असली रेंज 360–375 km के बीच मिली।
पेट्रोल में शहर में 12-14 km/l का माइलेज, जबकि डीजल में शहर और हाईवे मिलाकर 17-19 km/l का दमदार औसत मिलता है।
EV वेरिएंट बहुत शांत और सुपरफास्ट है। वहीं डीजल मॉडल हाईवे पर लंबी दूरी तय करने के लिए सबसे ज्यादा आरामदायक है।
टाटा की परंपरा कायम है! इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। साथ ही इसमें ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं।
सामान रखने के लिए 500 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है, लेकिन पीछे की ढलान वाली छत की वजह से लंबे लोगों को सिर की जगह हेडरूम थोड़ी कम लग सकती है।
अगर आपका चलना ज्यादातर शहर में है, तो Curvv EV बेस्ट है। लेकिन अगर आप अक्सर लंबे सफर पर जाते हैं, तो डीजल DCT एक बेहतरीन चुनाव होगा।
ज़्यादा जानें