टेस्ला का भारत में मेगा प्लान

अमेरिकी दिग्गज टेस्ला ने भारत में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए एक मेगा विस्तार योजना का ऐलान किया है।

रेंज की चिंता खत्म करने के लिए कंपनी दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे बड़े शहरों को हाई-स्पीड सुपरचार्जिंग नेटवर्क से जोड़ने जा रही है।

टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपनी नई 6-सीटर प्रीमियम एसयूवी 'मॉडल वाईएल' को ₹61.99 लाख की कीमत पर उतारा है।

स्ला के सुपरचार्जिंग नेटवर्क का वैश्विक अपटाइम 99.95 प्रतिशत है, जिसका सीधा मतलब है कि भारतीय ग्राहकों को अब बिना किसी तकनीकी खराबी के हमेशा चालू रहने वाले चार्जिंग स्टेशन मिलेंगे।

राकंपनी ने अब भारत के किसी भी कोने में होम चार्जिंग सिस्टम लगाने की सुविधा शुरू कर दी है।

जुलाई 2025 में मुंबई से शुरुआत करने के बाद टेस्ला अब तक देश के 21 राज्यों में अपनी कारों की सफल डिलीवरी कर चुकी है।

स्ला भारत में बिना किसी डीलरशिप के सीधे ग्राहकों को कार बेचने के मॉडल पर काम कर रही है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं मिलती हैं।