Tesla Model Y L को मिले 5 स्टार
टेस्ला मॉडल Y L ने ANCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर अपनी सुरक्षा साबित की है।
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में SUV ने 91% स्कोर किया, जिससे ड्राइवर और यात्रियों की बेहतरीन सुरक्षा सुनिश्चित हुई।
बच्चों की सुरक्षा के लिए मॉडल Y L को 84% अंक मिले, जबकि फ्रंटल क्रैश टेस्ट में चाइल्ड डमी को पूरी सुरक्षा मिली।
पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों की सुरक्षा में कार ने 86% स्कोर हासिल किया, जिसमें AEB सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई।
टेस्ला का एडवांस कैमरा और सेंसर सिस्टम दिन और रात दोनों समय दुर्घटनाओं को रोकने में प्रभावी साबित हुआ।
सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी में कार ने 92% का शानदार स्कोर हासिल किया, जिसमें लेन कीपिंग और ड्राइवर मॉनिटरिंग शामिल हैं।
मजबूत बॉडी, एडवांस सुरक्षा तकनीक और 6-सीटर लेआउट के साथ मॉडल Y L परिवारों के लिए बेहद सुरक्षित EV बनकर उभरी है।
Learn more