भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा हमेशा से रेंज की चिंता रही है। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप सिंपल एनर्जी ने इस समस्या का सीधा समाधान पेश कर दिया है।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपना नया स्कूटर सिंपल अल्ट्रा लॉन्च किया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत ₹2,34,999 रखी गई है।
इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी 400 Km की रेंज है जो इसे भारतीय बाजार का सबसे लंबी दूरी तय करने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है।
इसमें 6.5 kWh की विशाल बैटरी दी गई है जो इसे एक बार चार्ज करने पर 400 Km (IDC प्रमाणित) तक चलने की क्षमता प्रदान करती है।
सिर्फ रेंज ही नहीं बल्कि रफ्तार के मामले में भी यह स्कूटर पीछे नहीं है। इसमें 8.8 kW की मोटर लगी है जो 72 Nm का टॉर्क पैदा करती है।
इसकी मदद से स्कूटर केवल 2.77 सेकंड में 0 से 40 Km की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 115 kmph तक जाती है।