रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक उड़ान
दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड ने अपने नए सब-ब्रांड 'फ्लाइंग फ्ली' के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रख दिया है।
इस बाइक में एल्युमीनियम से बना खास गर्डर फोर्क दिया गया है जो इसे क्लासिक लुक देता है।
फ्लाइंग फ्ली C6 में 15.4 kW की शक्तिशाली मोटर दी गई है जो 60 Nm का टॉर्क पैदा करती है।
बेहतर अनुभव के लिए इसमें वाई-फाई और 4G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें लीन-सेंसिटिव एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे हाई-टेक फीचर्स जोड़े हैं।
इस बाइक को घर के सामान्य 16 Amp सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है और इसकी बैटरी महज एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
₹2.79 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाली इस बाइक को 'बैटरी एज़ अ सर्विस' मॉडल के साथ केवल ₹1.99 लाख में खरीदा जा सकता है।
ज़्यादा जानें