दिल्ली विद्युत वाहन नीति 2026 – क्या बदलेगा और लोगों को क्या फायदा होगा
Government of the National Capital Territory of Delhi ने नई दिल्ली विद्युत वाहन नीति 2026–2030 का मसौदा जारी कर दिया है। यह नीति भारत में किसी भी राज्य द्वारा लाई गई सबसे व्यापक योजनाओं में से एक मानी जा रही है।
दिल्ली में सर्दियों के समय प्रदूषण का एक बड़ा कारण वाहन हैं, जिनका योगदान लगभग 23 प्रतिशत तक है। वहीं दोपहिया वाहनों की संख्या कुल वाहनों का लगभग 67 प्रतिशत है।
ऐसे में इस नई नीति का मकसद साफ है, प्रदूषण कम करना और लोगों को तेजी से विद्युत वाहनों की ओर ले जाना।
इस नीति की सबसे खास बात है कि इसमें वाहन खरीदने पर सीधा आर्थिक लाभ दिया जाएगा। शुरुआत के पहले वर्ष में सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, ताकि लोग जल्दी से जल्दी विद्युत वाहन अपनाएं
दोपहिया, तिपहिया और छोटे माल ढोने वाले वाहनों पर अलग-अलग राशि दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, पहले वर्ष में दोपहिया वाहन खरीदने पर अधिकतम ₹30,000 तक की सहायता मिल सकती है।