नई Citroen eC3X ने मचाया धमाल

नई सिट्रोन eC3X सिर्फ ₹10.25 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है, जो पुराने मॉडल से ₹1.74 लाख तक सस्ती है।

Battery-as-a-Service योजना के तहत इसे सिर्फ ₹6.29 लाख की शुरुआती कीमत पर घर लाया जा सकता है।

कार में नए LED हेडलैंप, 15-इंच अलॉय व्हील्स, फोल्डिंग ORVM और आकर्षक SUV-स्टाइल डिजाइन मिलता है।

अंदर 10.25-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम ड्यूल-टोन केबिन दिया गया है।

सुरक्षा के लिए टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS, EBD, रियर कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं।

29.2 kWh बैटरी के साथ अब 325 किमी की रेंज मिलती है, जो पुराने मॉडल से 79 किमी ज्यादा है।

कम कीमत, ज्यादा फीचर्स और लंबी रेंज के साथ eC3X अब Tata Tiago EV और MG Comet को कड़ी टक्कर देगी।