तैसेरैक्ट में मिलेगा 100V पावर
अल्ट्रावॉयलेट ने तैसेरैक्ट स्कूटर का लॉन्च 2027 तक टाल दिया है, लेकिन इसके साथ कई बड़े तकनीकी अपग्रेड भी जोड़े हैं।
नया 100V हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर बेहतर परफॉर्मेंस, तेज चार्जिंग और अधिक कुशल थर्मल मैनेजमेंट प्रदान करेगा।
स्कूटर 15kW पावर, 125 kmph टॉप स्पीड और सिर्फ 1.9 सेकंड में 0-40 kmph की रफ्तार हासिल करेगा।
तीन बैटरी विकल्प उपलब्ध होंगे, जिनमें टॉप 6kWh वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 261 km तक की रेंज देगा।
नए डिजाइन में लंबी सीट, ज्यादा लेगरूम और 34 लीटर का विशाल अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस मिलेगा।
फ्लैगशिप मॉडल में 360-डिग्री रडार, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन और फ्रंट-रियर डैशकैम जैसी स्मार्ट सुरक्षा तकनीक होगी।
शुरुआती बुकिंग करने वालों को ₹1.2 लाख की पुरानी कीमत का लाभ मिलेगा, जबकि नई कीमत ₹1.45 लाख से शुरू होगी।
Learn more